स्कूल की छात्रा नबा सैयदा कहती है की हम पेड़ पर गणेश जी की आकृति बना कर सन्देश देना चाहते है की लोग पेड़ों को न काटे | आज जितने लोग पेड़ों को काट रहे है या फिर उसे कहीं लगा नहीं रहे जिसके वजह से हम सभी को परेशानियाँ बढ़ रही है | अभी लोग इस पेड़ के महत्व को समझ नहीं पा रहे है लेकिन कल जब ये पेड़ ख़तम होने लगेंगे तब लोगों को इसका सही महत्त्व समझ आएगा लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी होगी और हम जीवन के बहुत ही बुरे दौर से गुजर रहे होंगे जब हम अपनी एक-एक सांस के लिए तरस रहे होंगे |

छात्रा शिवानी कहती है की पेड़ पर गणेश भगवान् की आकृति बनाने का मुख्य कारण है की हमें पेड़ पौधों को बचाना है | पेड़ों से हमें सबको ऑक्सीजन मिलती है जो हमारे जीवित रहने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है | इसलिए इसे बचाने के लिए हमने एक कोशिश की है लोगों को जागरूक करने की | हर कोई व्यक्ति यदि एक पेड़ भी लगाता है तो धरती पर बहुत पेड़ हो जायंगे जो हमारे जीवन में बहुत मायने रखेंगे | आज बीमारियाँ बढ़ रही है इसकी वजह धरती पर शुद्ध ऑक्सीजन की कमी है इसलिए हमें पेड़ों का सरक्षण हर हाल में करना होगा |

बोनी एनी पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या सुनीता भटनागर ने प्रकृति और पर्यावरण को सुरक्षित बनाने के लिए इस दौरान कहा की वृक्षों को काटने से पहले उन्हें लगाने पर ध्यान देना चाहिए | अगर कोई एक वृक्ष काटने की सोचे तो उसे चार वृक्ष अवश्य लगाने चाहिए | यहाँ बच्चों ने अलग तरह से पर्यावरण को लेकर लोगों को जागरूक करने का काम किया है क्यूकी यह सच है की यदि इसी तरह वृक्षों की कटाई होती रही तो हमें प्राकृतिक आपदाओं से सामना करना होगा जो हमारे लिए बेहद मुश्किल भरा होगा | इसलिए हम सभी को संकल्प लेना होगा की हम हर हाल में वृक्षों की सुरक्षा और सरंक्षण में अपनी भागीदारी करें |" />
Login

News In Details

मुरादाबाद | वृक्ष हमारे जीवन में कितना मायने रखते है यह हम सब जानते है | पृथ्वी पर वृक्ष के बिना जीवित प्राणियों का अस्तित्व संभव नहीं है | वृक्ष को बचाने के लिए पूरे देश में अलग अलग तरीके से लोगों को लगातार जागरूक किया जाता रहा है ताकि हम धरती पर जीवन को बचा सके क्यूंकि वृक्ष होगा तभी जीवन भी रहेगा | इस कड़ी में उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक स्कूल के बच्चों ने गणेश उत्सव के दौरान वृक्ष पर भगवान गणेश की आकृति उकेर कर पेड़ों को बचाने का अनोखा सन्देश दिया है |

सिविल लाइन स्थित बोनी एनी स्कूल के बच्चों ने पेड़ों पर गणेश भगवान की आकृति उकेर कर पर्यावरण संरक्षण का सन्देश देकर लोगों को जागरूक करने का काम किया है | इस दौरान बच्चों ने "साँसे हो रही कम आओ पेड़ लगायें हम", "वृक्ष लगाओ हरियाली लाओ", "पेड़ वर्षा लाते है गर्मी से यही बचाते है", जैसे कई स्लोगन लिखकर लोगों को इसके लिए जागरूक किये जाने की पहल की है |

स्कूल की छात्रा नबा सैयदा कहती है की हम पेड़ पर गणेश जी की आकृति बना कर सन्देश देना चाहते है की लोग पेड़ों को न काटे | आज जितने लोग पेड़ों को काट रहे है या फिर उसे कहीं लगा नहीं रहे जिसके वजह से हम सभी को परेशानियाँ बढ़ रही है | अभी लोग इस पेड़ के महत्व को समझ नहीं पा रहे है लेकिन कल जब ये पेड़ ख़तम होने लगेंगे तब लोगों को इसका सही महत्त्व समझ आएगा लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी होगी और हम जीवन के बहुत ही बुरे दौर से गुजर रहे होंगे जब हम अपनी एक-एक सांस के लिए तरस रहे होंगे |

छात्रा शिवानी कहती है की पेड़ पर गणेश भगवान् की आकृति बनाने का मुख्य कारण है की हमें पेड़ पौधों को बचाना है | पेड़ों से हमें सबको ऑक्सीजन मिलती है जो हमारे जीवित रहने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है | इसलिए इसे बचाने के लिए हमने एक कोशिश की है लोगों को जागरूक करने की | हर कोई व्यक्ति यदि एक पेड़ भी लगाता है तो धरती पर बहुत पेड़ हो जायंगे जो हमारे जीवन में बहुत मायने रखेंगे | आज बीमारियाँ बढ़ रही है इसकी वजह धरती पर शुद्ध ऑक्सीजन की कमी है इसलिए हमें पेड़ों का सरक्षण हर हाल में करना होगा |

बोनी एनी पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या सुनीता भटनागर ने प्रकृति और पर्यावरण को सुरक्षित बनाने के लिए इस दौरान कहा की वृक्षों को काटने से पहले उन्हें लगाने पर ध्यान देना चाहिए | अगर कोई एक वृक्ष काटने की सोचे तो उसे चार वृक्ष अवश्य लगाने चाहिए | यहाँ बच्चों ने अलग तरह से पर्यावरण को लेकर लोगों को जागरूक करने का काम किया है क्यूकी यह सच है की यदि इसी तरह वृक्षों की कटाई होती रही तो हमें प्राकृतिक आपदाओं से सामना करना होगा जो हमारे लिए बेहद मुश्किल भरा होगा | इसलिए हम सभी को संकल्प लेना होगा की हम हर हाल में वृक्षों की सुरक्षा और सरंक्षण में अपनी भागीदारी करें |
Writer:zninews(2018-09-20)
Type your comment here....
 

Related News